बुधवार, 17 अक्टूबर 2012

chandrghanta maa

चंद्रघंटा माँ,कर दया माँ,
बख्शो चरणों की भक्ति,
तेरी भक्ति से ही माता,
मिलती जीवन शक्ति।
बख्शो चरणों की भक्ति .........
सुख की सागर माँ सुखदानी हो,
जीवन रक्षक माँ  कल्याणी हो,
माँ अर्धचन्द्र तेरे माथे पे साजे,
बैठी शेर पे मइया प्यारी लागे,
जग जननी आदि शक्ति।
बख्शो चरणों की भक्ति ........
चरणों से माँ कभी दूर न करना,
रहे तेरी किरपा मजबूर न करना,
रैना" का माँ जीवन सवंर जाये,
हर शै में माँ मुझे नजर तू आये,
इतना कर महाशक्ति।
बख्शो चरणों की भक्ति ........
जय माता की  जयकरा शेरोंवाली का,
बोलो सचे दरबार की जय। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें