सोमवार, 12 नवंबर 2012

ugte surj si

हैप्पी दीवाली

दिल महके खुशहाली करदे,
उगते सूरज सी लाली करदे,
इतनी विनती मेरे मौला,
हर घर को दीवाली करदे।
दोजख सा मुफलिस का जीवन,
दूर कहीं तंगहाली करदे।
मात पिता सुख चैन से जी ले,
खुश लाला ओ लाली करदे।
फिर तो सारा मसला हल है,
गुल पे किरपा माली करदे।
दीवाली पे सोचे अपनी,
मन उसका है खाली करदे।
"रैना"छोड़ो पटाखे मत फोड़ो,
 दीवाली कुछ निराली करदे।
सुप्रभात जी, दीवाली की
शुभकामनाओ सहित। राजिंदर शर्मा "रैना"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें