शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

तेरी नजरों ने काम कर दिया, 
मेरा जीना ही हराम कर दिया।
हंस के मिला के फेर ली आंखे,
रस अंगूरी मेरे नाम कर दिया।
तेरी बावफा यादों की मस्ती,
मेरा मन बेआराम कर दिया।
नजरे कर्म है ये तेरी मेहरबानी,
गुमनाम सरेआम कर दिया।
ठोकरें खा कर सम्भले हम तो,
अब दूर से सलाम कर दिया।
ये सोच कर है दिल को तसल्ली, 
है नाम चाहे बदनाम कर दिया।
पैसे की बढ़ती सी भूख ने "रैना"
रिश्ते नाते को तमाम कर दिया।रैना"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें