शुक्रवार, 31 मार्च 2017

भक्तों जय जय माँ
जय जय जय स्कन्ध माता,
भक्तों से माँ अटूट तेरा नाता,
तेरा भक्त न रहता परेशान माँ,
नित रखती बच्चों का ध्यान माँ।
तेरा भक्त न रहता --------------
पांचवा तेरा नवरात्रा माता,
माता मेरी ओ जगत विधाता,
जो भी माँ तेरा ध्यान लगाता,
मन चाहा फल सो जन पाता,
पूरा होत उसका अरमान माँ।
तेरा भक्त न रहता --------------
दयालु माँ जी तेरी अजब कहानी,
खाली लौटा न दर से कोई प्राणी,
माँ भक्तों की तूने कदर है जानी,
करो रैना"पे किरपा माँ अम्बे रानी,
कर दिया सब कुछ कुर्बान माँ।
तेरा भक्त न रहता -----------"रैना"
सुप्रभात जी -----------जय जय माँ




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें