शुक्रवार, 31 मार्च 2017

गम भी कुछ सिखा जाते है,
गम शो केस में सजा के रखना।
पाक रिश्ता उससे है तेरा,
दिल तू उससे लगा के रखना।
तप के ही निखरता है सोना,
सुर्ख़ कर खुद को तपा के रखना 
भक्तों जय जय माँ
जय जय जय स्कन्ध माता,
भक्तों से माँ अटूट तेरा नाता,
तेरा भक्त न रहता परेशान माँ,
नित रखती बच्चों का ध्यान माँ।
तेरा भक्त न रहता --------------
पांचवा तेरा नवरात्रा माता,
माता मेरी ओ जगत विधाता,
जो भी माँ तेरा ध्यान लगाता,
मन चाहा फल सो जन पाता,
पूरा होत उसका अरमान माँ।
तेरा भक्त न रहता --------------
दयालु माँ जी तेरी अजब कहानी,
खाली लौटा न दर से कोई प्राणी,
माँ भक्तों की तूने कदर है जानी,
करो रैना"पे किरपा माँ अम्बे रानी,
कर दिया सब कुछ कुर्बान माँ।
तेरा भक्त न रहता -----------"रैना"
सुप्रभात जी -----------जय जय माँ




जय जय माँ --------जय जय माँ

कुष्मांडा तेरी महिमा न्यारी,
जग कल्याणी माँ हितकारी,
तेरा हरपल ध्यान  लगाये,
सुन ले माँ इतनी अर्ज हमारी।
कुष्मांडा माँ तेरी ---------------
चतुर्थ रूप तेरा अति प्रभावी,
माँ अम्बे आदि अंत ओ भावी,
अष्ठभिवानी करती शेर सवारी। 
कुष्मांडा माँ तेरी ---------------
माँ तेरी किरपा बिन चैन न आवे,
मन का मयूरा बहुत ही दुःख पावे,
परेशान रहती है माँ रूह बेचारी।
कुष्मांडा माँ तेरी ---------------
घेरे रहती माँ मुझको उदासी,
तेरे दीद को माँ अखियां प्यासी,
हर पल माँ इंतजार है तुम्हारी।
कुष्मांडा माँ तेरी ---------रैना"
जय जय माँ --------जय जय माँ







बुधवार, 29 मार्च 2017

भक्तों जय जय माँ
माँ चंद्रघंटा भव तारणी, भक्तों के भाग्य संवारनी,
तेरे भक्तों की सुन ले पुकार माँ,
आ जा हो के शेर सवार माँ।
तेरे भक्तों की----------
दीन धर्म की हो रही हानि बढ़ रही परेशानी माँ,
नैतिकता का पतन हुआ स्वभू सिद्ध अज्ञानी माँ,
धर्म कमाई का साधन है,हो रहा घना तिरस्कार माँ।
तेरे भक्तों की----------
हर मन में है उठी दीवारे अब रिश्ते पीछे छूट गये,
प्रेम प्यार के मजबूत बन्धन थे वो भी अब टूट गये,
घर घर में घमासान सा हर दिन होती तकरार माँ।
तेरे भक्तों की----------
हाथ जोड़ करे विनती इक बार माँ अम्बे आ जाओ,
चारों तरफ फ़ैल गया अंधकार को माँ मिटा जाओ,
तड़फ रहे माँ तेरे बच्चें  विनती करो स्वीकार माँ।
तेरे भक्तों की-------------------------------"रैना"@@@@
सुप्रभात जी -------------------------जय जय माँ







मंगलवार, 28 मार्च 2017

जय जय माँ
द्वितिय ब्रह्मचारणी माता,
दयालू भव तारणी माता,
हमें बुद्धि बल दो ज्ञान माँ,
तेरे चरणों में रहे ध्यान माँ।
तेरे चरणों में ------------
नाम तेरा न कभी भुलाये,
नेक कर्म हम करते जाये,
हरगिज न करे अभिमान माँ।
तेरे चरणों में ------------
उलझन भरी जीवन की राहें,
जाये कहां कुछ समझ न आये,
अब कर दो राह आसान माँ
तेरे चरणों में ------------
दर्शन दो मोरी आँखें प्यासी,
कट जाये फिर लाख चौरासी,
रैना"का करो पूरा अरमान माँ।
तेरे चरणों में -------"रैना"
"सुप्रभात जी ---जय जय माँ

रविवार, 26 मार्च 2017


बहुत से हैं सपने सिलौने तुम्हारे,
कहां से मैं लाऊ खिलौने तुम्हारे। 
आप आप ख़ास दोस्तों के लिए

अरमान मेरे टूट कर चूर हो गये,
तुम खास मेरे क्यों भला दूर हो गये। 
हम बैठ कर तन्हा कभी सोचते यही,
क्यों किसलिये मासूम मगरूर हो गये। 
बरबाद हो कर भी मिला तोहफ़ा हमें,
सारे शहर में आज मशहूर हो गये। 
बेशक सियासतदान अपनी करे फ़िकर,
जलते हुये ये दीप बेनूर हो गये। 
रैना"यही है सोचता दीद हम करे,
हम इश्क़ में तेरे सनम हूर हो गये। रैना"copy @@@

शनिवार, 25 मार्च 2017

mere khas dosto ke liye
क्यों खफ़ा सा रहे लब हिला तो सही,
क्या खता है मेरी कुछ बता तो सही।
है धुंआ सा उठा फिर हवा सी चली,
आग दिल में लगी अब बुझा तो सही।
दीद की अब तलब है लगी ओ सनम,
मुख से चिलमन कभी तू हटा तो सही।
इश्क़ हासिल हुआ गर नसीबा भले,
तीर दिल पे मेरे तू चला तो सही।
साथ तेरे चले गर इनायत करे,
सो रहे हम हमें तू जगा तो सही।
भ्रम रैना क्यों हुआ है तुझे ये बता,
खुद को इन्सान पहले बना तो सही। रैना"copy@@



शुक्रवार, 24 मार्च 2017

दोस्तों आप के लिए खास
कभी सोचा नही हमने यहां किस काम आये हैं,
महज गिनती की चंद सांसें सिर्फ हम साथ लाये हैं,
मगर फिर भी गुमां करते परेशां से रहे अक्सर,
लगन उनकी लगी रहती जिन्होंने ज़ुल्म ढाये हैं। रैना"

बने श्री राम का मन्दिर ख़ुशी की बात हो जाये,

बसे भगवान घर अपने हसीं बरसात हो जाये,
खिलेगे फूल गुलशन में अगर बरसात हो जाये,


फटे फिर से नही अब तो वो पर्चा राम मन्दिर का,
लगा दो अब सिरे मोदी


सोमवार, 20 मार्च 2017


है जल तो आजकल,
गर हो न जल तो आज न कल।
जल जीवन जल बहार है,
जल के बिना सब बेकार है।
उसने रचा ये ऐसा संसार है,
जल की हर किसी को दरकार है।
जल है तो सांस है,
साँस है तो आस है,
आस है तो प्यास है,
प्यास बुझाने को जल ही ख़ास है।
लेकिन न समझ समझ न पाते है,
जल को हम बेवजह ही बहाते है।
जितने से नहाते उससे  ज्यादा फैलाते है।
समझ जाओ न जल को फैलाओ,
जितने की जरूरत उतना प्रयोग में लाओ।
गर तुम ऐसी समझदारी दिखाओगें,
जल नही तुम खुद को ही बचाओगें।
आओ हम मिलझुल अपना फर्ज निभाये,
व्यर्थ में न जल की एक बूंद भी बहाये,
खुद समझे औरों को भी समझाये।
जल है तो आज ,जल है तो कल है,
जल को बचाना समस्या का हल है।   रैना"





वैष्णो माता की जय जय जय
मेरे मन में उजाला करो मेरी माँ,
मेरा जीवन निराला करो मेरी माँ। रैना"
सुप्रभात जी ----------जय जय माँ


हरियाणा सरकार द्वारा  पंचकूला में लगाए गए
 साहित्यकारों  के कुम्भ बारे मेरे निजी ख्याल
हरियाणा में तो पहली बार,
गम्भीर हुई है कोई सरकार,
मान दिया है सम्मान दिया,
गदगद  हो गये साहित्यकार।
वाह हरियाणा सरकार -------
साहित्यकारों का मेला अनोखा,
छोड़ी न कमी सत्कार किया चोखा,
नए सृजनकारों पे कर दिया उपकार।
वाह हरियाणा सरकार -------
किन्तु परन्तु न कोई भी क्यास है,
निःसन्देह यह तो सफल प्रयास है,
इस मेले के आयोजक प्रसंसा के हकदार।
वाह हरियाणा सरकार ----------


रविवार, 19 मार्च 2017


वैष्णो माता की जय जय जय
इशारा कर मेरी माता मुझे भी चैन मिल जाये,
कली जो मन की मुरझाई तेरी किरपा से खिल जाये,
लगे महरम तेरी ममता का बिगड़ी बात बन जाये,
रफू माँ प्यार से कर जख्म मेरे दिल का सिल जाये। रैना"
सुप्रभात जी ---------------------------------जय जय माँ 

बुधवार, 15 मार्च 2017

तू जमाने से जुदा सा लगे,
जान मेरी हो खुदा सा लगे।
इश्क तेरा तो नसीबा मेरा,
खैर मांगी तू दुआ सा लगे।
सांस चलती दम मेरा दम तेरा,
तू फ़िजा महकी हवा सा लगे।






रविवार, 12 मार्च 2017


बुरा न मानो होली है,बुरा न मानो होली है 
मोदी जी -----होली होली होली ??????
                     जनता मोरी  हो ली,
                     वोट के रंग से रंगा मोरो तन मन,
                      यू के यू पी मोरी हमझोली।
                       आओ मिल के खेले सब होली।
अखिलेश जी------हो ली हो ली हो ली ???????
                            मेरे साथ बुरी है हो ली,
                            छिन गई है कुर्सी मोरी,
                            जी करे  खा लू जहर की गोली,
                             सारी यू पी मोदी की हो ली,
                             बताओ कैसे खेलू होली।
राहुल  जी ------- होली होली होली ?????
                           हम न खेले होली,
                            तेरा कोई दोष नही है,
                            मेरी मम्मी ऐसा बोली,
                             तेरे बस की राजनीति नाही,
                             अब ले आ बबुआ डोली।
माया जी ------ हो ली हो ली हो ली,
                        जनता मुझ से दूर हो ली,
                        वोट दे गई मोदी को,
                         मोहे दे गई मिठ्ठी गोली,
                         मैं देवी देखो मेरी किस्मत,
                          गहरी नींद है सो ली। रैना"


                           


                     

शनिवार, 11 मार्च 2017

मेरी होली,
तेरी होली,
अब की होली,
 सब की होली 

मंगलवार, 7 मार्च 2017

हाल दिल का बुरा सा है,
हादसा जो हुआ सा है। 
क्या भरोसा करे बता,
जिन्दगी तो जुआ सा है। 
इसलिये हो रहा भला,
साथ माँ का दुआ सा है। 
याद तेरी दफ़न करी,
दिल मेरा तो कुआ सा है। 
इश्क की आग बुझ चुकी,
उठ रहा क्यों धुंआ सा है। 
चैन मन को मिले रैना"
नाम उसका दवा सा है। रैना"

सोमवार, 6 मार्च 2017

2 1  2  2  2 1  1  2  2
तू मेरे जीने का सबब है,
जां मेरी चाहे न तू रब है।
तोहफा सा इश्क मिला है,
पास मेरे खास वो सब है।
देर मत कर दीद की हसरत,
है लगी ये प्यास तो अब है।
याद भी फिर साथ ही रोये,
दिल में उठता दर्द वो जब है।
काश रैना मिलन हो जाये,
जो लिखा होना वो तो तब है। रैना"


रविवार, 5 मार्च 2017


पास रह के दूर रहने की अदा है,
बावफ़ा तू तो जमाने से जुदा है।
है तमन्ना चेहरा तेरा दिखा दे,
तू बता इतना कहां बैठा छुपा है।
एक है तू तेरे अनेकों नाम लेते,
राम कहता है कोई कहता खुदा है।
खूब जलवें हैं तेरे महके नजारे,
है चमन गुलजार महकी सी हवा है।
है गिला रैना"यही दिलबर खफ़ा है,
रास आती क्यों नही मांगी दुआ है। रैना"




शनिवार, 4 मार्च 2017

सिलसिला कब थमेगा तेरी याद का,
अब न होता असर अर्ज फरियाद का,
तोड़ कर दिल मेरा चल दिये क्यों सनम,
हाल अब है बुरा रैन बरबाद का। "रैना"

शुक्रवार, 3 मार्च 2017

वैष्णो माँ की जय जय जय
माँ मेरी मन को मेरे रोशन उजाला कर दे.
भीड़ से बिलकुल अलग अब कुछ निराला कर दे,
उम्र भर प्यासे रहे सागर किनारे रैना"
मेरे नाम मेरी माँ नाम का प्याला कर दे। रैना"
सुप्रभात जी --------------------जय जय माँ 

बुधवार, 1 मार्च 2017

घूंघट के पट खोल,
रूबरू हो के बोल,
हम तेरे आशिक ख़ास,
प्यार मेरा अनमोल। रैना"