शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

hta hu diwano men

कुदरत की रहमत तो सब पे बरसे,
यूं बुझदिल ही अक्सर प्यासा तरसे।
"रैना"मन्जिल उसको सजिदा करती,
तपती दोपहरी जो निकले घर से। "रैना"


ab chli

अब चली ऐसी हवा देखो,
 यार देते अब दगा देखो।
ग़ज़ल आप के वास्ते दोस्तों

अब जमाने की अदा यारों,
यार देता है दगा यारों।
तुम वफा की बात मत करना,
है सिला मिलता कजा यारों।
क्यों करे दोस्त वफा कोई,
अब वफा देती सजा यारों।
दर्द देता सोचता कम हैं,
शख्स कब देता दवा यारों।
तुम कभी सोचो अकेले में,
क्यों हुये वादे हवा यारों।
मौत ही अब तो इलाजे गम,
कब सुने गा वो खुदा यारों।
याद उसकी बावफा निकली,
जब मरे तब हो जुदा यारों।
मान"रैना"को मिले मन्जिल,
अब करो पूजा दुआ यारों। ......... "रैना"

गुरुवार, 1 नवंबर 2012

piya ji mai to pe wari

करवा चौथ के दिन अपनी बहनों को समर्पित गीत,

पिया जी मैं तो पे वारी,जाऊ वारी वारी,
तोहे लग जाये मोरी उमरिया सारी।
पिया जी मैं .............................
मैं क्या जानू भगवन कैसे,
मन मंदिर में तुम हो बैठे,
सांसों में धड़कन में तुम हो,
मेरा तो जीवन ही तुम हो,

जन्मों के तप से तुझको पाया,
खिला ये गुलशन है महकाया,
तोहे पाया जिन्दगी सफल हमारी,
पिया जी मैं ..........................."रैना"


ham bhule tera

चाहे रूतबा ऊँचा कद हो,
पर अरमानों की इक हद हो,
खाना पीना मस्ती सोना,
जीवन का कोई मकसद हो। "रैना"
सुप्रभात जी ..............good morning ji

dil se jb dil milta hai

दोस्तों आप के नाम इक ग़ज़ल

दिल से जब ये दिल मिलता है,
गुलशन में गुल तब खिलता है।
आशिक ही ये समझे जाने,
दिल का दिल से क्या रिश्ता है।
सच का व्यापारी गर्दिश में,,
झूठे का सब कुछ बिकता है।
सब ने सूरत फितरत बदली,
जो होता वो कब दिखता है।
"रैना"कुछ तो छोड़े जाता,
ये सूरज जब भी छिपता है। ....."रैना"


dekho ji kiya hai kmal

सरकार का गीत

देखो जी किया है कमाल, मनमोहन सरकार ने,
कोयला खाया गैस चढ़ाई,
अंबानी को किया मालामाल, मनमोहन सरकार ने।
देखो जी किया है .............................
आठ साल की दुःख भरी कहानी,
महंगाई पे आई भरपूर जवानी,
मनमोहन दादा है मौनी बाबा,
देश को कर दिया कंगाल, मनमोहन सरकार ने।
देखो जी किया है ..............................
इमानदारों को करे डिमोशन,
भ्रष्टाचारियों को दे प्रमोशन,
नेताओं की मौज बहारे,
जनता कर दी बेहाल, मनमोहन सरकार ने।
देखो जी किया है ...............................
इस सरकार के काले कारनामे,
हर दिन उजागर नये घोटाले,
घोटाला चैम्पियन देश हमारा,
चैम्पियन बनाये दलाल, मनमोहन सरकार ने। 
देखो जी किया है .........................."रैना"